हसनपुर: गांव दयाबली खालसा के पास पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली खालसा और धौरिया के बीच स्थित गंगा बांध किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका मिला, शव की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, शव की शिनाख्त 38 वर्षीय अशोक निवासी गांव मोहम्मदपुर के रूप में हुई है।