गिरिडीह: पचंबा वार्ड नं-4 से प्रत्याशी जुबैदा खातुन ने समर्थकों के साथ पदयात्रा कर दिखाई ताकत
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित वार्ड नं-4 से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी जुबैदा खातुन ने मंगलवार को 5 बजे सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार पदयात्रा कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। बिशनपुर से शुरू हुई यह पदयात्रा बोड़ो जगपतारी सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी, जहां प्रत्याशी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।