गिरिडीह: टुंडी रोड पर सड़क हादसे में पंडाटांड़ निवासी महालाल मरांडी गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडाटांड़ निवासी महालाल मरांडी टुंडी रोड में सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। जिसे मंगलवार 12 बजे पुलिस प्रशासन ने सदर अस्पताल लाया।जहां ईसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि महालाल मरांडी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से पूरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर किया।