मिर्ज़ापुर: दहेज हत्या के मामले में चिल्ह पुलिस ने महिला समेत 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चिल्ह पुलिस ने सोमवार को शाम 5 बजे दहेज हत्या के मामले में मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 22 मार्च 2025 को वादी मेजर यादव ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उपनिरीक्षक संजय कुमार ने अभियुक्तगण आनंद यादव और पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया।