दादरी: सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर के एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बुधवार देर रात नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता के साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।