जमुई: गिरीश टॉकीज रोड पर दो युवकों के बीच हुई मारपीट, एक युवक घायल
Jamui, Jamui | May 17, 2026 शहर के गिरीश टॉकीज रोड के समीप रविवार दोपहर 12 बजे दो युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में थाना चौक निवासी बजरंगी कुमार घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक पास में बैठकर खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।