कासगंज: कासगंज से लखनऊ के बीच नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जारी किया पत्र
कासगंज से लखनऊ के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी। यह नई ट्रेन 15311/15312 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी, जिससे जनपदवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। रेल मंत्री द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह ट्रेन कासगंज से चलकर बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, होते चलेगी।