डिंडौरी: छतरपुर में आदिवासी और किसानों के आंदोलन व पीड़ा को लेकर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने भाजपा पर साधा निशाना
डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने केन बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन एवं विस्थापित आदिवासी किसानों के परिवारों की आवाज की एक वीडियो मंगलवार सुबह 10:30 सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी सरकार को घेरा । विधायक ने बताया कि लोकतंत्र में विकास तभी सार्थक है जब उसमें न्याय संवेदनशीलता और प्रभावित लोगों की सहमति भी शामिल हो।