लोनी: बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी समीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समीर पर पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था है।