लोनी: ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती के फोटो एडिट कर बनाई अश्लील तस्वीर, सोशल मीडिया पर डाला
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके फोटो लेकर उसे अश्लील फोटो में एडिट किया। इसके बाद उन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन्हें जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।