लोनी: बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, एफआईआर दर्ज
15 वर्षीय किशोरी अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। बुधवार को आरोपी पड़ोसी किशोरी को अकेला पाकर घर में घुस गया। किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी की मां जब घर पहुंची तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।