➡️ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 की कड़ी में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सागर सहित जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर लगाए गए। जिला चिकित्सालय सागर के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन, बरोदियाकला, बांदरी, राहतगढ़, जैसीनगर और बीना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया द्वारा स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्वयं विभिन्न शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। जिले का स्वास्थ्य अमला शिविरों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य में जुटा हुआ है।
स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचे नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
#jansamparkMP #sagar #SevaSankalp2026
Sagar, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026