भिवानी: दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में शिवभक्ति की उमंग, श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर किया जलाभिषेक
दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर कोंट रोड, मिनी बायपास, काली देवी मंदिर रोड में भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटने लगी और भगवान शिव के शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा अर्चना की गई।