भिवानी: आलमपुर-पाटोदी कला में गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए जन संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित, पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
स्थानीय गांव आलमपुर व पाटोदी कला में गिरते हुए लिंगानुपात की गंभीर समस्या को देखते हुए जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल कुमार सिनियर मेडिकल आफिसर तोशाम ने की। उनके साथ डॉ. रोहित, डॉ. साहिल भी उपस्थित रहे।