बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सोनम कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस आगरा ने अब्बूलाला दरगाह कट व सुधा नर्सरी, रामबाग पुल (NH-19) पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना वैध प्रपत्र व नियम उल्लंघन पर 10 बस और 7 ऑटो/ई-रिक्शा सीज किए गए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।