बरबीघा: बरबीधा में किसानों के भूमि अधिग्रहण की मुआवजा को लेकर अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में शामिल हुए सीपीआई.
नारायणपुर मौजा के किसानों के द्वारा हो रहे अनिश्चितकालीन धरना में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि नारायणपुर मौजा के किसानों के साथ भूमि अधिकरण ग्रहण के सवालों को लेकर सरकार और प्रशासन धोखाधड़ी की है, जिसे आप सभी किसानो ने समझा और शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और धरना पर बैठे हैं