बरबीघा: बरबीधा प्रखंड क्षेत्र में भीषण ठंड तापमान 8 डिग्री तक गिरा, 20 जनवरी तक विद्यालय में आठवीं क्लास तक की छुट्टी
बरबीधा प्रखंड क्षेत्र में भीषण ठंड तापमान 8 डिग्री तक गिरा ,जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वृहस्पतिवार को इसका व्यापक असर देखने को मिला तथा बुधवार की रात्रि में बूंदाबांदी वर्षा होने के बाद सुबह से शाम तक घना कोहरा रहा । दिनभर सूरज नहीं निकले।हाड़ कंपाने देने वाली ठंड से लोग काफी परेशान रहे। कोहरा, शीतलहर और पनकुकरी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।