बरबीघा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में मूसापुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
मूसापुर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। शिव मंदिर में की गई पूजा अर्चना। जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह ने कहा कि अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण को हर घर तक पहुंचाना है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाकर प्रभु राम का दर्शन करने की अपील की गई।