अटेर: चार महीने तक जिंदगी से लड़ने के बाद शहीद हुए सेना के जवान अरविंद वर्मा, सैन्य सम्मान के साथ उदोतपुरा के लोगो ने दी बिदाई
Ater, Bhind | Jul 8, 2026 भिंड जिले के उदोतपुरा गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान नायक अरविंद वर्मा चार महीने तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार जीवन की जंग हार गए।उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।चार महीने पहले जवान सडक हादसे में घायल हो गया था