वैशाली: जन स्वराज अभियान समिति की भगवानपुर रत्ती में बैठक ।
प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती इमली चौक के समीप जन सुराज अभियान समिति के प्रखंड इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड सभापति ब्रह्मदेव भगत एवं संचालन जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ विनय पासवान ने किया। मुख्य अतिथि में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ विनय पासवान ने कहा कि जन सुराज अभियान एक विचार क्रांति है ।