रावतपुर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहे के साथ एक युवक सोमवार दोपहर 12 बजे पर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि, पकड़ा गया युवक शुरू उर्फ शेरा उर्फ शोएब है, जो सड़क किनारे बैठकर तमंचा खोल बंद कर रहा था। गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।