कोल: रोड पर गंदगी होने की वजह से हो रहे हैं एक्सीडेंट, आए दिन लोग होते हैं घायल नगर निगम अधिकारियों ने मामला लिया संज्ञान में
Koil, Aligarh | May 1, 2024 रोड पर गंदगी होने की वजह से क्षेत्र में हो रहे थे आए दिन एक्सीडेंट। एक्सीडेंट की वजह से लोग हो रहे थे गंभीर रूप से घायल। जब पूरा मामला नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया तो तत्काल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को शुदृढ़ कराया गया। नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा यह निरीक्षण करीब 6:00 बजे किया गया है।