क्षेत्र में आयोजित देव जातरा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और श्रद्धालु आयोजन स्थल पहुंचे। पारंपरिक रीति-रिवाजों, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे दिन आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिली।