बिक्रम: रानीतालाब में अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडेड हाईवा ट्रक जब्त
Bikram, Patna | May 27, 2026 बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-139 पर जीतन छपरा के पास बालू लदे एक ओवरलोडेड हाईवा ट्रक को जब्त किया। वाहन जांच के दौरान चालक वैध चालान और जरूरी कागजात नहीं दिखा सका। जांच के बीच चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई और मामले की सूचना खनन विभाग को दी गई है। इस