➡️ हरदा में ‘‘आरोह 2026’’ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा आयोजित ‘‘आरोह 2026’’ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को सिविल लाइन स्थित इनडोर स्टेडियम हरदा में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक श्री जगदीश शर्मा मध्य प्रदेश कबड्डी फेडरेशन जिला हरदा के सचिव श्री मंगल सिंह यादव, क्रीड़ा अधिकारी श्री रामनिवास जाट, जिला फुटबाल संघ मैच कमिश्नर श्री सुनील वर्मा एवं जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विक्रांत अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन, निरंतर अभ्यास तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि शिविर के दौरान खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हाकी, हैंडबॉल, बॉलीबॉल, फुटबाल के खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं के साथ उनके सर्वांगीण विकास हेतु नशा मुक्ति, यातायात, साइबर सुरक्षा, मोबाइल एडिक्शन संबंधित जागरूकता कार्यक्रम व सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। ब्लॉक हरदा खिरकिया एवं टिमरनी से सभी खेलों में कुल 600 खिलाड़ियों ने शिविर में भाग लिया। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को खेल विभाग द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा ब्लॉक समन्वयक सुश्री खान ने अतिथियों, खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल सराठे, शासकीय पी. जी. कॉलेज सिराली के क्रीड़ा अधिकारी श्री श्याम पावर, ब्लॉक समन्वयक सुश्री हीना अली, न्यू शक्ति व्यायाम शाला टिमरनी के संरक्षक राष्ट्रीय निर्णायक श्री अंकित जोशी, जिला मलखम संघ अध्यक्ष श्री राजकुमार चंदेल, एथेलेटिक्स खेल प्रशिक्षक श्री राजेश जलाबड़ा, हाकी कोच श्री संदीप सौदे, मध्य प्रदेश फुटबाल रेफरी श्री इमरान खान, जिला खो खो कल्याण संघ सचिव श्री भूपेंद्रसिंह तोमर, वॉलीबॉल खेल प्रशिक्षक श्री अनंत यादव, खो खो कोच श्री सचिन बरकडे, श्री नितिन रामकुचे, हैंडबॉल सीनियर खिलाड़ी श्री प्रतीक शर्मा, फुटबाल कोच श्री अजय पुरवइया, श्री नवनीत शुक्ला एवं सभी खेल प्रेमी, खिलाड़ी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
11 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026