सिंगरौली: एनसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन ने बीना परियोजना का की दौरा,मौके पर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
जिला सिंगरौली के एनसीएल निदेशक तकनीकी संचालन जितेंद्र मलिक ने बीना परियोजना का की दौरा मौके पर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान उन्होंने परियोजना में कार्य क्षेत्र और हैबी मशीन हॉल रोड कोयला डिस्पैच सहित कई निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।मलिक ने आगामी मानसून के आलोक में परियोजना की तैयारी का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।