खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया नहर पर पुलिया निर्माण के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे जनरेटर की लाइट से करंट लगने से 22 वर्षीय मजदूर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। सहकर्मियों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।