अकबरपुर: आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत वीवीआईपी व वीआईपी भ्रमण हेतु माती पुलिस लाइन में टीओटी प्रशिक्षण का समापन हुआ
आगामी विधानसभा चुनाव–2027 के दृष्टिगत जनपद में संभावित वीवीआईपी/वीआईपी भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने हेतु माती पुलिस लाइन में 05 दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न थानों व इकाइयों से चयनित अधिकारी एवं कर्मचारी ने प्रतिभाग किया।