होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सहकारी समितियों से गेहूं खरीदी शुरू करने की मांग की
नर्मदापुरम के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल सेवा सहकारी समितियो की मांग पर विचार करते हुए वेयरहाउस में गेहूं की खरीदी शुरू करने की मांग की है। पुष्पराज पटेल ने मांग करते हुए कहा कि सहकारी समितियां की मांग जायज है उन्हें पूरी करते हुए खरीदी शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शनिवार की छुट्टी बंद करते हुए गेहूं की तूलाई शनिवार को भी की जाए।