हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने अपने सबसे बड़े ऑपरेशन में डेढ़ करोड़ की शराब पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने बिहार पुलिस की सीआईडी व नारकोटिक्स टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। रसोईयाधमना के पास 1190 पेटी (करीब 10,602 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक और एक बिना नंबर की कार जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।