शाहजहांपुर: एसपी ने मदनापुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, वर्दी पहनकर खेत में लेटने का फोटो हुआ था वायरल
मदनापुर थाने के हल्का नंबर 1 में तैनात हेड कांस्टेबल का खेत में पन्नी पर बैठे एक फोटो वायरल हुआ है। फोटो में दिख रहा है कि उसके सामने बैठे व्यक्ति के पास शराब का पौव्वा रखा है। किसी ने फोटो खींचकर एक्स पर अपलोड कर हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग की ।एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह को सस्पेंड कर दिया है।