सैदपुर: मखदुमपुर-खिदिरगंज नहर मार्ग पर लुटेरों का बना सेफ जोन, 13वें दिन फिर हुई लूट, असलहा सटाकर लुटेरों ने चेन लूटी
सादात थानाक्षेत्र स्थित मखदुमपुर-खिदिरगंज नहर मार्ग इस समय पुलिस की निष्क्रियता से लुटेरों का सेफ जोन बन गया है। यहां दिनदहाड़े लूट की घटना हुए अभी 15 दिन भी नहीं बीते थे कि बिल्कुल उसी स्टाइल में मात्र 50 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर असलहे के बल पर सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है।