गुमला: जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क, किया श्रमदान
Gumla, Gumla | May 7, 2026 थाना क्षेत्र के कसीरा पंचायत अंतर्गत कोयंजारा गाज़ी टोली गांव से ओलमुंडा पुल तक करीब 3 किलोमीटर सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। जब आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा बन जाता है।ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद और संबंधित विभागों को आवेदन दिया।