नाले में फंसी गाय का सुरक्षित रेस्क्यू
कानपुर के कल्याणपुर (दयानंद विहार मार्ग) में एक गाय 10 फीट गहरे नाले में गिरकर फंस गई थी।
भारतीय गौ रक्षा संघ के जिला अध्यक्ष भरत पाण्डेय को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन को अलर्ट किया।
सूचना पर नगर निगम (जोन-6) की कैटल कैचिंग टीम, फायर ब्रिगेड, जेसीबी (JCB) और कल्याणपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
नाला ऊपर से बंद होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आ रही थी।
संयुक्त टीम की करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय निवासियों ने भारतीय गौ रक्षा संघ और पुलिस-प्रशासन की इस तत्परता और सेवा भावना की जमकर सराहना की।
रिपोर्ट: शैलेन्द्र बाथम, कानपुर नगर
Rasulabad, Kanpur Dehat | Jul 13, 2026