अनूपपुर: जिले में स्कूल समय परिवर्तन का पहले दिन दिखा फीका असर, न समय पर खुले स्कूल, न पहुंचे छात्र
जिले में भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। हालांकि, आदेश के पहले ही दिन इसका असर कमजोर नजर आया। कई सरकारी स्कूल समय पर नहीं खुले, कहीं ताले लगे रहे तो कहीं शिक्षक तो पहुंचे लेकिन छात्र नहीं आए। देर रात आदेश जारी होने के कारण ऐसी स्थिति बनी ।