हरसूद: ग्राम सात्री में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
Harsud, Khandwa | Jul 19, 2026 रविवार सुबह ग्राम सात्री में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन रविवार सुबह 8:30 बजे के लगभग मृतक को मृत अवस्था में लेकर हरसूद अस्पताल पहुंचे थे। सिविल अस्पताल हरसूद द्वारा इस मामले की सूचना हरसूद थाने में दी गई थी। जिसके बाद हरसूद पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों के कथन लिए।