लातेहार: भाजपा की बैठक में बनी रणनीति: 6 मई को ज़िला मुख्यालय पर होगा विशाल धरना प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार की दोपहर करीब एक बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे।