डुमरांव: अरियांव: सिरफिरे आशिक द्वारा किशोरी की हत्या पर पिता बोले- मैं होता तो आरोपी का सिर काट देता
Dumraon, Buxar | Apr 23, 2026 अरियांव गांव में किशोरी की हत्या के 24 घंटे बाद भी गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। बुधवार दोपहर 12 बजे हुई घटना के बाद भी कृष्णाब्रह्म पुलिस लगातार गांव में निगरानी रख रही है। मृतका श्वेता कुमारी स्थानीय बबलू उपाध्याय की पुत्री है। पिता का आरोप है कि स्थानीय गांव के ही प्रवीण कुमार उपाध्याय उर्फ धनु उपाध्याय ने उनकी पुत्री को गोली मार दी है।