बैरसिया: हमीदिया अस्पताल में हुई फायरिंग का वीडियो आया सामने
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हुई फायरिंग का वीडियो आया सामने। आपको बता दें कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी 24 दिन बाद बुधवार दोपहर करीब 2 बजे को सामने आया है। वीडियो में कुख्यात शादाब कुरैशी उर्फ गेट हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में पिस्टल जबकि दूसरे में चाकू नजर आ रहा है।