प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के मुंदीपुर में जेल से तस्करी गैंग का चला रहा था कारोबार, 3 करोड़ का माल व कैश बरामद
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापा मारकर 6 किलो गांजा, 577 ग्राम स्मैक और 2 करोड़ 1 लाख 55 हजार 345 रुपए नकद बरामद किए। एसपी दीपक भूकर ने रविवार दोपहर करीब 2:30 पर मामले का खुलासा किया उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में रीना मिश्रा समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।