बांका: बांका के 19 केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Banka, Banka | Apr 18, 2026 बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा के द्वितीय चरण का अंतिम दिन शनिवार की दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे आयोजित इस परीक्षा में सामान्य योग्यता विषय के प्रश्न पूछे गए।जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।