मंझनपुर: कोर्रो गांव में बोर्ड परीक्षा से पहले फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे किशोर का शव नलकूप मे फंदे से लटकता हुआ मिला है। किशोर ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा शुरू होने से महज 12 घंटे पहले मौत को गले लगा लिया। परिवार के मुताबिक किशोर 4 साल पहले हुए एक सड़क हादसे मे सिर मे चोट लगने के चलते पढ़ाई मे काफी कमजोर हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।