टेहरोली: टहरौली में काली माता विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा नगर
टहरौली कस्बे के खटिकयाना में काली माता विसर्जन के दौरान आज मंगलवार को समय शाम 5 बजे श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां काली को विदाई दी। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।