देेेवरिया: हरपुर टोला सोनबरसा निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, किया गया गोरखपुर रेफर
Deoria, Deoria | Jun 12, 2025 हरपुर टोला सोनबरसा निवासी मनोज यादव (उम्र 30 वर्ष), पुत्र छेदी यादव, को गुरुवार सुबह पचोहिया के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरी बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।