देेेवरिया: विकास भवन के गांधी सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों ने ऋण जमानुपात में कमी पर जताई नाराजगी
Deoria, Deoria | Jun 11, 2025 गांधी सभागार, विकास भवन में डीसीसी एवं डीएलआरसी की मार्च 2025 की त्रैमासिक बैठक का आयोजन बुधवार दोपहर 2 बजे पीडी अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि रामपुरकारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया रहे।बैठक में जनपद की वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा करते हुए बताया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष में 90.44% उपलब्धि है। हालांकि ऋण जमानुपात केवल 41.51% है।