कटकमसांडी: कटकमसांडी रेलवे ओवर ब्रिज के पास मुखिया के वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया, थाने में आवेदन दिया गया
|कटकमसांडी प्रखण्ड मुख्यालय पंचायत कटकमसांडी की मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय के निजी वाहन पर कुछ असामाजिक तत्वों के ने तोड़फोड़ की। इसे लेकर सोमवार 5 बजे कटकमसांडी थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि दो पक्षों के बीच हुई विवाद के - समझौता को लेकर मेरे पति सूरजदेव उर्फ पप्पू पांडेय निजी वाहन से कटकमसांडी रेलवे ओवर ब्रिज के पास गए थे।