कटकमसांडी: चौकीदार पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 26 दिसंबर को होगी दौड़
हजारीबाग जिला अन्तर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु 20 दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की सूची/परीक्षाफल आज रविवार 22 दिसंबर 5 बजे को www.hazaribag.nic.in के वेबसाईट पर जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को अब शारीरिक जाँच एवं दौड़ प्रतियोगिता से गुजरना होगा।