कटकमसांडी: ढोठवा गांव में मांग में जबरन सिंदूर डाला, आरोपी गिरफ्तार
कटकमसांडी ढोठवा गांव के एक युवक नितेश कुमार दांगी पिता देवल दांगी ने गांव के ही एक नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया। इस बाबत नाबालिग लड़की ने शनिवार 3 बजे कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर नितेश कुमार दांगी के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई। आवेदन मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक नितेश कुमार दांगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।