कटकमसांडी: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कटकमसांडी पश्चिमी मंडल में बैठक हुई
कटकमसांडी पश्चिमी मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर मण्डल अध्यक्ष कैलाश यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज शुक्रवर 4 बजे किया गया. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल ओर इस बैठक के प्रभारी सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव ने कहा कि 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चलेगा.