लडभड़ोल: लडभड़ोल में 3 अक्टूबर को ओपन मिनी मैराथन का आयोजन
जोगिंदरनगर वन मंडल के लडभड़ोल में 3 अक्टूबर को ओपन मिनी मैराथन का आयोजन होगा। पंजीकरण सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और दौड़ 9 बजे फॉरेस्ट ऑफिस से चलाहणू तक होगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी मिलेंगे। वन परिक्षेत्राधिकारी मोनिका ने सभी से भागीदारी और वन्यजीव संरक्षण में सहयोग की अपील की है।